Har Ghar Tiranga Abhiyan Registration and Download Certificate: हर घर तिरंगा अभियान 2022 का Certificate यहां से Download करें

Rajendra Choudhary

Updated on:

Har Ghar Tiranga Abhiyan Registration and Download Certificate: हर घर तिरंगा अभियान 2022 का Certificate यहां से Download करें

Har Ghar Tiranga Abhiyan Registration and Download Certificate: हर घर तिरंगा अभियान 2022 का Certificate यहां से Download करें। देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 13 से 15 अगस्त तक करोड़ों राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने की योजना (Aazadi Ka Amrit Mahotsav) तैयार की गई है। इसके लिए देश के सभी राज्यों के विभिन्न विभागों के निदेशकों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। Aazadi Ka Amrit Mahotsav Registration,

Har Ghar Tiranga Abhiyan 2022 | हर घर तिरंगा अभियान क्या है?

अभियान का नामहर घर तिरंगा अभियान
शुरुआत की गयीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा
वर्तमान वर्ष2022
पंजीकरण तिथि05 अगस्त 2022 तक
झंडा फहराने की अवधि13 अगस्त से 15 अगस्त 2022
अमृत महोत्सव मनाया जा रहाआजादी के 75वां वर्ष पूरा करने पर
ऑफिसियल वेबसाइटharghartiranga.com

‘हर घर तिरंगा’ अभियान आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में लोगों को तिरंगा घर लाने और भारत की आजादी के 75 वें वर्ष को चिह्नित करने के लिए इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एक अभियान है। ध्वज के साथ हमारा संबंध हमेशा व्यक्तिगत से अधिक औपचारिक और संस्थागत रहा है। स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में एक राष्ट्र के रूप में ध्वज को सामूहिक रूप से घर लाना इस प्रकार न केवल तिरंगे से व्यक्तिगत संबंध का एक कार्य बल्कि राष्ट्र-निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक भी बन जाता है। पहल के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है।

13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

मोदी सरकार ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के तहत 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाने जा रही है. इस दौरान तीन दिनों में 20 करोड़ घरों में तिरंगा फहराने की योजना है. इसी के देखते हुए फ्लैग कोड यानी ध्वज संहिता में बदलाव किया गया है. पहले सूर्योदय से सूर्यास्त तक ही तिरंगा फहराया जा सकता था. बदलाव के बाद अब दिन और रात, दोनों समय तिरंगा फहराया जा सकता है.

हर घर तिरंगा रजिस्ट्रेशन प्रोसेस और सर्टिफिकेट डाउनलोड – Har Ghar Tiranga Certificate [ Download ] Registration rashtragaan.in

सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट harghartiranga.com पर जाना है।

अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलेगा। जिसमें आपको Pin a flag पर क्लिक करना है।

क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना नाम और मोबाइल नंबर डालकर NEXT पर क्लिक करना है या आप अपनी जीमेल आईडी से भी कंटीन्यू कर सकते हैं।

NEXT करने के बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा और आपका पंजीकरण पूरा हो चुका है।

अब आप अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए यहाँ पर क्लिक करें ।

सर्टिफिकेट कुछ इस प्रकार का दिखेगा।

तिरंगा फहराने से जुड़े नियम

जैसे की प्रधानमन्त्री जी द्वारा हमारे देश के सभी नागरिकों से ये अपील की गयी है कि सभी देशवासी अपने अपने घरों में तिरंगे झंडे को फहरायें। और ऐसा करना देशभक्तों के लिए सम्मान की बात है। इसलिए इस वर्ष यदि संभव हो तो 13 अगस्त 2022 से लेकर 15 अगस्त तक अपने घरों में झंडे अवश्य फहराएं।

क्या आप जानते हैं की देश के तिरंगे झंडे को फहराने के लिए कुछ नियम होते हैं ? जिसे झंडा फहराते समय आप को इन नियमों का ख़ास ख्याल रखना होता है। यदि आप इन नियमों को नहीं जानते तो भी आप को परेशान होने की जरुरत नहीं है। आप इस लेख में आगे इन सभी नियमों के बारे में विस्तार से जान सकेंगे। आप की सुविधा के लिए कुछ नियमों को यहाँ पर बताया जा रहा है। इसलिए अपने घरों में झंडा फहराते समय आप इनका ख़ास ख्याल रखें।

  • राष्ट्रीय ध्वज फटा या मैला नहीं होना चाहिये।
  • तिरंगा झंडा खादी, सूती या फिर सिल्क का ही होना चाहिए। प्लास्टिक से बने झंडों का उपयोग वर्जित है।
  • ध्वजा फहराने पर उसे सम्मानपूर्ण स्थान देना चाहिए। यानी उसे ऐसे स्थान पर फहराएं जहाँ से वो स्पष्ट रूप से दिखाई दे।
  • झंडे पर कुछ भी लिखा या छपा नहीं होना चाहिए।
  • किसी दूसरे झंडे / पताका को राष्ट्रीय ध्वज से ऊपर या फिर बराबर में नहीं रखा जा सकता।
  • किसी राष्ट्रीय शोक के अवसर पर ही ध्वजा को आधा झुकाया जा सकता है अन्यथा नहीं।
  • यदि किसी भवन की खिड़की, बालकनी या अगले हिस्से से झंडे को आड़ा या तिरछा फहराया जाए तो ध्वज को बिगुल की आवाज के साथ ही फहराया और उतारा जा सकता है।
  • यदि किसी अधिकारी की गाडी पर लगाया जाए तो झंडा गाडी की दाहिनी ओर या फिर बिलकुल बीच में लगाया जा सकता है।
  • मंच पर झंडा फहराने पर इस बात का ध्यान रखें की जब वक्ता का मुख श्रोता की ओर हो तो झंडा उसके दाहिने तरफ ही होना चाहिये।
  • ध्वजा सरकारी भवन पर रविवार व अन्य छुट्टियों के दिनों में भी सूर्योदय से सूर्यास्त के समय के मध्य ही फहराया जा सकता है।
  • विशेष अवसरों और नियमों के साथ तिरंगा झंडा रात को भी फहराया जा सकता है।
  • ध्वज फहराते वक्त सदा स्फ़ूर्ति के साथ फहराएं और उतारते समय इसे आदरपूर्वक उतारें। झंडे को बिगुल की आवाज के साथ ही फहराया और उतारा जाए।
  • ध्वज के मैले होने या फटने की स्थिति में उसे एकांत में पूरी तरह से नष्ट करना चाहिए।

Har Ghar Tiranga campaign से जुड़े प्रश्न उत्तर

‘हर घर तिरंगा’ अभियान क्या है ?

Har Ghar Tiranga Campaign प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित किया गया अभियान है। इसका शुभारम्भ करने के पीछे उद्देश्य सभी में झंडे के प्रति सम्मान और जुड़ाव को बढ़ाना है।

राष्ट्रीय ध्वज फहराने के क्या नियम है?

राष्ट्रीय तिरंगे झंडे को फहराने के लिए ध्वज संहिता बनायी गयी है। जिसे आप इस लेख में विस्तृत रूप से पढ़ सकते हैं।

झंडा कितने बजे फहराया जाएगा 2022?

इस वर्ष यानी कि 2022 में इस बार तिरंगा झंडा 30 मिनट देर से फहराया जाएगा। इसका समय सुबह के 10:30 बजे होगा।

तिरंगे का अपमान कब होता है?

यदि कोई ध्वज संहिता के विपरीत जाकर कोई कार्य करता है तो ऐसे में इसे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान माना जाएगा।

भारतीय ध्वज संहिता क्या है?

भारतीय ध्वज संहिता भारतीय ध्वज को फहराने व प्रयोग करने के बारे में दिये गए निर्देश हैं।

आज इस लेख के माध्यम से हमने आप को Har Ghar Tiranga campaign के बारे में जानकारी दी है। उम्मीद है आप को ये जानकारी उपयोगी लगी होगी। ऐसे ही अन्य जानकारी के लिए आप हमारी वेबसाइट MAJORTARGET से जुड़ सकते हैं।

Leave a Comment