Railway Static GK 17 MAY 2021

Rajendra Choudhary

Updated on:

Railway Static GK 17 MAY 2021

1.निम्नलिखित में से कौन सा हिल स्टेशन हिमाचल प्रदेश राज्य में है ?
(A) नैनीताल
(B) दार्जिलिंग
(C) डलहौजी
(D) बिनसर
उत्तर: (C) डलहौजी

डलहौजी हिल स्टेशन हिमाचल प्रदेश राज्य में है। अंग्रेजों ने 1854 में इसे बसाया और विकसित किया तथा तत्कालीन वायसराय लॉर्ड डलहौजी के नाम पर इस जगह का नाम डलहौजी रखा गया। पांच पहाड़ों पर स्थित यह पर्वतीय स्थल चंबा जिले का हिस्सा है। मनमोहक वादियों और पहाड़ों के अलावा यहां के अन्य आकर्षण प्राचीन मंदिर, चंबा और पांगी घाटी हैं। सेंट पैट्रिक चर्च डलहौजी का सबसे बड़ा चर्च है। यहां के मुख्य हॉल में 300 लोग एक साथ बैठ सकते हैं।

2.निम्नलिखित में से किसने भारत के प्रधानमंत्री के पद पर एक से अधिक कार्यकाल में सेवाएं दी है ?
(A) इंद्रकुमार गुजराल
(B) अटल बिहारी बाजपाई
(C) राजीव गांधी
(D) मोरारजी देसाई
उत्तर: (B) अटल बिहारी बाजपाई

अटल बिहारी बाजपाई ने भारत के प्रधानमंत्री के पद पर एक से अधिक कार्यकाल में सेवाएं दी है। पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद वह पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो लगातार दो बार प्रधानमंत्री बने। वे 1996 में बहुत कम समय के लिए प्रधानमंत्री बने थे। 13 अक्टूबर 1999 को उन्होंने लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की नई गठबंधन सरकार के प्रमुख के रूप में भारत के प्रधानमंत्री का पद ग्रहण किया।

3.मेटूर बांध निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है ?
(A) तमिलनाडु
(B) कर्नाटक
(C) तेलंगना
(D) आंध्र प्रदेश
उत्तर: (A) तमिलनाडु

मेटूर बांध भारत के तमिलनाडु राज्य में स्थित है। 1931 में जब यह बाँध बनाया गया था तब इसका नाम स्टैनली रिसर्वोयर रखा गया था। यह तमिलनाडु का सबसे बड़ा बाँध है और मेटूर जलविद्युत परियोजना का एक अंग है। यह तमिलनाडु के 12 से अधिक जिलों के लिए सिंचाई और पीने के पानी की सुविधा प्रदान करता है और इसलिए इसे तमिलनाडु की जीवन और आजीविका देने वाली संपत्ति के रूप में सम्मानित किया गया है। इस बांध के तल पर एलिस पार्क नामक एक पार्क है।

4.निम्नलिखित में से कौन-सी रबी की फसल नहीं है ?
(A) चना
(B) जौ
(C) सरसों
(D) कपास
उत्तर: (D) कपास

कपास रबी की फसल नहीं है। रबी यह फसल मानसून ऋतु के बाद शरद ऋतु के साथ शुरू होती है। इसकी मुख्य फसलें गेंहू, जौ, जई, तोरिया, राई और सरसों, पीली सरसों, अलसी, कुसुम आदि आते हैं। कपास की फसल उत्पादन के लिये काली मिट्टी की आवश्यकता पड़ती है। कपास से निर्मित वस्त्र सूती वस्त्र कहलाते है। कपास मे मुख्य रूप से सेल्यूलोस होता है। भारत में सबसे ज्यादा कपास उत्पादन गुजरात में होता है।

5.निम्नलिखित में से किस राज्य में इंद्रावती नदी पर चित्रकूट जलप्रपात स्थित है ?
(A) महाराष्ट्र
(B) छत्तीसगढ़
(C) झारखंड
(D) उत्तर प्रदेश
उत्तर: (B) छत्तीसगढ़

चित्रकोट जलप्रपात भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर ज़िले में इन्द्रावती नदी पर स्थित एक सुंदर जलप्रपात है। इस जल प्रपात की ऊँचाई 90 फीट है। इस जलप्रपात की विशेषता यह है कि वर्षा के दिनों में यह रक्त लालिमा लिए हुए होता है, तो गर्मियों की चाँदनी रात में यह बिल्कुल सफ़ेद दिखाई देता है। आकार में यह झरना घोड़े की नाल के समान है।

6.Order of Merit पुरस्कार निम्नलिखित में से किस देश के द्वारा प्रदान किया जाता है ?
(A) यूके
(B) जर्मनी
(C) फ्रांस
(D) इटली
उत्तर: (A) यूके

Order of Merit पुरस्कार यूके के द्वारा प्रदान किया जाता है। ऑर्डर ऑफ मेरिट सशस्त्र बलों, विज्ञान, कला, साहित्य, या संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विशिष्ट सेवा को मान्यता देने वाला एक कॉमनवेल्थ ऑर्डर ऑफ मेरिट है। यह अवार्ड किंग एडवर्ड सप्तम द्वारा 1902 में स्थापित किया गया। 1805 में ट्राफलगर की लड़ाई के बाद संभावित ऑर्डर ऑफ मेरिट का पहला उल्लेख किया गया था।

7.वर्ण परिचय नामक पुस्तक निम्नलिखित में से किसने लिखी है ?
(A) देवेंद्र नाथ टैगोर
(B) रवींद्रनाथ टैगोर
(C) राममोहन राय
(D) ईश्वर चंद्र विद्यासागर
उत्तर: (D) ईश्वर चंद्र विद्यासागर

वर्ण परिचय 19वीं शताब्दी के भारतीय समाज सुधारक ईश्वर चंद्र विद्यासागर द्वारा लिखित एक बंगाली प्राइमर है। इसे “बंगाल का सबसे प्रभावशाली प्राइमर” माना जाता है। इस प्राइमर के दो भाग थे, और इसके पहले भाग की सफलता ने विद्यासागर को दूसरे भाग पर काम करने के लिए प्रेरित किया। संस्कृत भाषा और दर्शन में अगाध पाण्डित्य के कारण विद्यार्थी जीवन में ही संस्कृत कॉलेज ने उन्हें ‘विद्यासागर’ की उपाधि प्रदान की थी।

8.भारत के निम्नलिखित में से किस वायसराय द्वारा की गई घोषणा को अगस्त प्रस्ताव कहा जाता है ?
(A) लॉर्ड रीडिंग
(B) लॉर्ड चेम्सफोर्ड
(C) लॉर्ड लिनलिथगो
(D) लॉर्ड वेलिंगटन
उत्तर: (C) लॉर्ड लिनलिथगो

8 अगस्त सन् 1940 ई॰ को वायसराय लार्ड लिनलिथगो द्वारा अगस्त प्रस्ताव पेश किया गया था। इसमें मुस्लिमोँ के हितो का उल्लेख किया गया था तथा यह बताया गया था कि बिना अल्पसंख्यकोँ की स्वीकृति के सरकार कोई भी संवैधानिक परिवर्तन लागू नहीँ कर सकती है। यह प्रस्ताव महत्त्वपूर्ण इसलिये था क्योंकि इसमें भारतीयों द्वारा स्वयं संविधान निर्माण करने के तर्क को मान्यता दी गई थी तथा कांग्रेस की संविधान सभा गठित करने की मांग को भी स्वीकार किया गया था।

9.ईरान का प्रसिद्ध चित्रकार अब्दुस्समद निम्नलिखित में से किसके निमंत्रण पर भारत आया था ?
(A) औरंगजेब
(B) अकबर
(C) हुमायूं
(D) जहांगीर
उत्तर: (C) हुमायूं

ईरान का प्रसिद्ध चित्रकार अब्दुस्समद, हुमायूं के निमंत्रण पर भारत आया था। हुमायूँ ने अफग़ानिस्तान के अपने निर्वासन के दौरान मुगल चित्रकला की नींव रखी। हुमायूँ जब निर्वासन का जीवन व्यतीत कर रहा था, तब उसकी मुलाकात वहाँ के दो महानतम कलाकार मीर सैय्यद अली एवं ख़्वाजा अब्दुस्समद से हुई थी। हुमायूँ ने ‘अब्दुस्समद’ को ‘शीरी कलम’ की उपाधि से सम्मानित किया था।

10.गौतमीपुत्र शातकर्णी निम्नलिखित में से किस राज्य वंश का शासक था ?
(A) सातवाहन
(B) शक
(C) पल्लव
(D) चालुक्य
उत्तर: (A) सातवाहन

गौतमी पुत्र शातकर्णी सातवाहन वंश का सबसे महान शासक थे जिसने लगभग 25 वर्षों तक शासन करते हुए न केवल अपने साम्राज्य की खोई प्रतिष्ठा को पुर्नस्थापित किया अपितु एक विशाल साम्राज्य की भी स्थापना की थी। इन्हे ईश्वर की घोर तपस्या से अनेक वरदान प्राप्त हुए और वे वर्दिया (वरदान प्राप्त करने वाला) कहलाए।